दिल्‍ली-एनसीआर इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी में विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
दिल्‍ली-एनसीआर

इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी में विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

ग्रेटर नोएडा: वेस्ट स्थित इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी में रविवार सुबह धार्मिक और सामाजिक सद्भाव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब सोसायटी के “सुबह की बैठक ग्रुप” द्वारा सोसायटी के मुख्य द्वार के बाहर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया.

भंडारे में सोसायटी के निवासियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. पूरे वातावरण में भक्ति, सेवा और सामाजिक एकता की भावना दिखाई दी.

कार्यक्रम के दौरान जिले के कई वरिष्ठ राजनयिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे. इस अवसर पर नोएडा लोक मंच के संस्थापक सहित संस्था से जुड़े कई प्रतिष्ठित सदस्यों ने भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में भाईचारे, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं.

भंडारे के सफल आयोजन में “सुबह की बैठक ग्रुप” के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. समूह के स्वयंसेवकों ने व्यवस्था, भोजन वितरण, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा. आयोजन के दौरान अनुशासन और सेवा भावना लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन सोसायटी में आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सेवा भाव से जोड़ने का कार्य करते हैं.

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को जारी रखने की बात कही.

Exit mobile version