दिल्‍ली-एनसीआर NCR के बाजारों में सस्ती दरों के टमाटर उपलब्ध करायेगी सरकार
दिल्‍ली-एनसीआर

NCR के बाजारों में सस्ती दरों के टमाटर उपलब्ध करायेगी सरकार

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार टमाटरों की कीमतों में आए भारी उछाल के बीच ग्राहकों को राहत दिलाने के लिए शुक्रवार से दिल्ली-एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में रियायती दरों के टमाटरों की बिक्री करेगी. इन टमाटरों का भाव बाजार से 30 प्रतिशत तक कम होगा. इन टमाटरों की बिक्री खुदरा दुकानों के जरिए की जाएगी.

उपभोक्ता मामले के मंत्रालय द्वारा बताया गया है कि राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक व महाराष्ट्र की मंडियों से जल्द से जल्द टमाटरों को खरीदकर रियायती दरों पर बाजार में उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं.

दिल्ली-एनसीआर में NCCF, अपने बिक्री केंद्रों, मोबाइल वैन व मदर डेयरी के सफल स्टोर और केंद्रीय भंडार बिक्री केंद्रों के माध्यम से टमाटरों की बिक्री करेगा. उपभोक्ता मामले के मंत्रालय के अनुसार, बाजार में कीमतें कम होने तक टमाटरों की रियायती दरों पर बिक्री जारी रखीं जायेगी. अगस्त माह के शुरुआत तक टमाटरों के दामों में नरमी आने की संभावना है.

Exit mobile version