दिल्‍ली-एनसीआर चंद्रयान 3 के काउंटडाउन को आवाज देने वाली महिला वैज्ञानिक का निधन
दिल्‍ली-एनसीआर

चंद्रयान 3 के काउंटडाउन को आवाज देने वाली महिला वैज्ञानिक का निधन

दिल्‍ली: चंद्रयान 3 के लॉन्च में अहम भूमिका निभाने वाली महिला वैज्ञानिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. चंद्रयान 3 के लॉन्च के दौरान इसके काउंटडाउन को आवाज देने वाली इसरो की वैज्ञानिक वालरमथी का निधन हो गया. बता दें कि 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर में चंद्रयान 3 को लॉन्च किया गया था.

गौर करने वाली बात है कि चंद्रयान 3 के लैंडर मॉड्यूल जिसमे विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर शामिल थे, उसने 23 अगस्त को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी. इसके साथ ही ऐसा कारनामा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया था. चंद्रमा के साउथ पोल में लैंड करने वाला भारत पहले देश है. चंद्रमा पर अपने 14 दिन के सफर को पूरा करने के बाद प्रज्ञान रोवर को शनिवार को निष्क्रिय कर दिया गया है.

चांद की सतह पर लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर चहलकदमी शुरू कर दी थी. चांद की सतह से जुड़ी कई जानकारियों को प्रज्ञान रोवर ने इसरो के साथ साझा किया था. चांद की सतह पर मैग्नीशियम, हाइड्रोजन समेत कई खनिज मौजूद हैं, इसकी जानकारी भी प्रज्ञान रोवर ने मुहैया कराई है. भारत ने मून मिशन के बाद सूर्य पर भी अपने मिशन को लॉन्च किया है.

Exit mobile version