दिल्‍ली-एनसीआर लोकसभा चुनाव से पहले ECI ने हटाए इन राज्यों के गृह सचिव
दिल्‍ली-एनसीआर

लोकसभा चुनाव से पहले ECI ने हटाए इन राज्यों के गृह सचिव

दिल्‍ली: लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही भारत निर्वाचन आयोग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छः राज्यों के गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के गृह सचिव को हटाने के दिशा निर्देश जारी किये है. इन सात राज्यों में जिन अधिकारियों को हटाया गया है, उनके पास संबंधित राज्यों में मुख्यमंत्री के कार्यालय में दोहरे प्रभार थे, जो चुनावी प्रक्रिया के दौरान जरूरी निष्पक्षता, खासकर कानून व्यवस्था सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर भी समझौता कर सकते थे. जिस कारण उनको हटाने के आदेश दिए गए है

सचिव जीएडी मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को भी हटा दिया है, जो संबंधित सीएम कार्यालय में प्रभार संभाल रहे हैं. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को हटाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की है. इलेक्शन कमीशन ने बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल और अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों को भी हटा दिया है.

बता दें कि देशभर में 7 चरणों में चुनाव होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे. 16 मार्च को चुनावी शेड्यूल जारी कर निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजीव कुमार ने मतदाताओं से खास अपील की थी और ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आग्रह किया था. देशभर में चुनाव की प्रक्रिया 43 दिन तक चलेगी. 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी, जबकि दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां फेज 20 मई, छठवां फेज 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा.

Exit mobile version