दिल्‍ली-एनसीआर दिल्ली मेट्रो को मिली बड़ी कामयाबी, सबसे गहरे अंडरग्राउंड स्ट्रीच पर बनाई सुरंग
दिल्‍ली-एनसीआर

दिल्ली मेट्रो को मिली बड़ी कामयाबी, सबसे गहरे अंडरग्राउंड स्ट्रीच पर बनाई सुरंग

दिल्ली: मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मंगलवार को फेज 4 के सबसे गहरे अंडरग्राउंड स्ट्रीच पर सुरंग निर्माण कार्य पूरा कर लिया है, जिसमें IGNOU स्टेशन पर (छत्तरपुर मंदिर से) एरोसिटी-तुग़लक़ाबाद कॉरिडोर पर सुरंग बोरिंग मशीन द्वारा सुरंग के निर्माण में सफलता प्राप्त की गई. टनल ब्रेकथ्रू के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री, मनजिंदर सिंह सिरसा उपस्थित रहे. टनल ब्रेकथ्रू के दौरान डीएमआरसी के अधिकारी और कर्मचारियों में इसकी उत्सुकता दिखी वही टनल का जैसे ही ब्रेकथ्रू हुआ कर्मचारियों ने भारत माता की जय और जय श्री राम के जमकर नारे लगाए ब्रेकथ्रू के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री ने डीएमआरसी के तमाम उन अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी जिन्होंने इस कठिन कार्य को सफल बनाया.

यह नई सुरंग लगभग 27.0 मीटर की औसत गहराई पर बनाई गई है (न्यूनतम गहराई 18.0 मीटर और अधिकतम 39 मीटर) जो दिल्ली मेट्रो की गहरी सुरंगों में से एक बताई जा रही है. बता दें कि छत्तरपुर मंदिर और IGNOU के बीच एक समानांतर सुरंग का निर्माण कार्य 25 फरवरी 2025 को पूरा हुआ था, जिसके बाद अब इस चुनौतीपूर्ण खंड पर दोनों लाइनों पर सुरंग निर्माण कार्य पूरा हो गया है.

इस सुरंग का निर्माण 1048 रिंग्स के साथ किया गया है, जिनका व्यास 5.8 मीटर है. यह सुरंग EPBMतकनीक का उपयोग करते हुए बनाई गई है और इसमें प्रीकास्ट टनल रिंग्स से कंक्रीट लाइनिंग का निर्माण किया गया है. इन टनल रिंग्स को मुंडका में स्थित पूरी तरह से यांत्रिक कास्टिंग यार्ड में तैयार किया गया था.

इस सुरंग निर्माण में कई चुनौतियां आईं, जिनमें तीव्र ढलान और मिका तथा कठोर चट्टानों का सामना करना पड़ा, जिसके कारण स्क्रू ऑडर्र को बदलना पड़ा. सभी सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए, मौजूदा निर्माणाधीन संरचनाओं के नीचे सुरंग का निर्माण किया गया. इस TBM ने IGNOU स्टेशन पर आज 1460 मीटर लंबी सुरंग के माध्यम से सफलता प्राप्त की. आपको बता दे कि पिछले चार सप्ताह में DMRC ने तीन TBM ब्रेकथ्रू प्राप्त किए हैं, जो फेज 4 के अंडरग्राउंड कार्य की तीव्र प्रगति को दर्शाता है.

Exit mobile version