दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर शुक्रवार की शाम जेल से बाहर आ चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक केजरीवाल को जमानत देते हुए कहा इस दौरान चुनाव प्रचार भी कर सकते हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा कर आर्शीवाद लिया. उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे.
50 दिन बाद जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कनॉट प्लेस स्थित मंदिर में दर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री आवस से सुबह साढ़े ग्यारह बजे निकले. दिल्ली मुख्यमंत्री आवास से काले रंग की कार में बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडियाकर्मियों को देखकर हाथ हिलाया.
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal offers prayers at Hanuman Mandir in Connaught Place.
His wife Sunita Kejriwal and Punjab CM Bhagwant Mann are also with him. pic.twitter.com/Xci2LNwx3d
— ANI (@ANI) May 11, 2024
सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार करने की तैयारी कर ली है. पहले दिन वह दिल्ली के दो लोकसभा क्षेत्रों में एक के बाद एक रोड शो करेंगे. वहीं आने वाले दिनों में दिल्ली की दूसरी सीटों पर भी रोड शो और जनसभाएं आयोजित किए जाने का शेड्यूल है, जिससे वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने और उन्हें लुभाने का भरसक प्रयास करेंगे.
वहीं आप नेता आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता हनुमान जी के भक्त हैं. भारतीय जनता पार्टी इसलिए परेशान है कि उन्होंने षडयंत्र रचकर दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कराया और उनके षडयंत्र का सुप्रीम कोर्ट ने भंडाफोड़ कर दिया, जिन्होंंने देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाया है. ऐसी घटनाएं हम पाकिस्तान, बांग्लादेश और रूस से सुनते हैं कि चुनाव आने पर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल दिया जाता है, एक ही व्यक्ति चुनाव लड़ता है और वही चुनाव जीत जाता है. सुप्रीम कोर्ट ने भारत को पाकिस्तान बनने से रोक लिया.
