दिल्‍ली-एनसीआर विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने चार प्रदेश अध्यक्षों को बदला
दिल्‍ली-एनसीआर

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने चार प्रदेश अध्यक्षों को बदला

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज गुरुवार 28 मई 2026 को पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. बीजेपी ने चार राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान किया है. ताजा जानकारी के मुताबिक दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर हर्ष मल्होत्रा को नियुक्त किया है. अभी तक वीरेंद्र सचदेवा प्रदेश अध्यक्ष थे.

बता दें, दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा के भी प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरदार सिंह ढिल्लों को पंजाब का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं, अभिषेक देबराय को त्रिपुरा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. बात हरियाणा की करें तो अर्चना गुप्ता को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कमान हर्ष मल्होत्रा को सौंपी है. वे केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं. जानकारी के मुताबिक हर्ष मल्होत्रा के पास परिवहन मंत्रालय के राज्यमंत्री की जिम्मेदारी है. अभी तक वीरेंद्र सचदेवा यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन अब हर्ष मल्होत्रा नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं.

अगले साल 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव होने हैं. उससे पहले केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. केवल सिंह ढिल्लों बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं. उन्होंने साल 2022 में बीजेपी से संगरूर लोकसभा के उपचुनाव और बरनाला विधानसभा के उपचुनाव में किस्मत आजमाई थी. ढिल्लों पंजाब के बड़े बिजनेसमैन हैं. वे कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बरनाला के लोग उन्हें विकास पुरुष के नाम से पुकारते हैं. बता दें, विधानसभा चुनाव में अब 1 साल से भी कम समय बचा है और पार्टी ने सुनील जाखड़ की जगह सरदार केवल सिंह ढिल्लों को नई जिम्मेदारी दी है.

Exit mobile version