Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
दिल्ली में टमाटर के बाद अब शिमला मिर्च, फूल गोभी,तौरई व बीन्स के भाव भी आसमान चढ़े - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर दिल्ली में टमाटर के बाद अब शिमला मिर्च, फूल गोभी,तौरई व बीन्स के भाव भी आसमान चढ़े
दिल्‍ली-एनसीआर

दिल्ली में टमाटर के बाद अब शिमला मिर्च, फूल गोभी,तौरई व बीन्स के भाव भी आसमान चढ़े

दिल्ली: देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश के कारण सब्जियों की लगभग सभी फसलों को भारी नुकसान हुआ है. जिस कारण ज्यादातर सब्जियां बाजार में कम आ पा रही हैं. इसी वजह से टमाटर के बाद अब तोरई, शिमला मिर्च, बीन्स, फूल गोभी भी अब लगभग सो रूपए के आसपास मिल रही हैं.

आढ़ती का मानना हैं कि इस बार महंगी सब्जियों का दौर ज्यादा लंबा चलेगा. सबसे बड़ी मंडी कही जाने वाली आजादपुर में हर रोज लगभग 35 से 40 ट्रक टमाटर मंडी में आते थे, जबकि अब 20 से 25 ट्रक आ पा रहे है. यही हाल राजधानी की अन्य थोक मंडियों का भी है।

मंडी के आढ़तियों का कहना है कि कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है, जिस कारण फसलों को नुकसान पहुंच रहा है. खेतों में सब्जी की कटाई न होने से लेकर ट्रक में लोडिंग पर भी इसका असर पड़ रहा है. आमतौर पर हर वर्ष भारी बारिश जुलाई के अंत में होती थी.

शिमला और पंजाब के कुछ हिस्सों में उस वक्त नई फसल आनी शुरू हो जाती थी, जिससे जुलाई व अगस्त के आसपास ही सब्जियों के दाम बढ़ते थे. इस बार जून से ही मैदान और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश शुरू हुई है.

अगर यह हालात रहे तो इस बार दो महीने तक सब्जी की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिलेगी आढ़तियों का कहना है कि अब सिर्फ शिमला और बैंगलुरू से कुछ टमाटर आ रहा है. हर रोज औसतन 15 से 20 ट्रक आजादपुर में आ पा रहे हैं. बाकी दिल्ली की अन्य मंडियों में जा रहे हैं. पिछले वर्ष और सामान्य दिनों के मुकाबले यह मात्रा आधी रह गई है.

Exit mobile version