दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा. टीएमसी प्रमुख ममता ने ज्ञानेश कुमार को विलेन करार दिया. ममता बनर्जी ने कहा कि वह सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगी. उन्होंने आरोप लगाया कि हम हारे नहीं हैं, हमें हराया गया है.
उन्होंने कहा, “दुख की बात है कि CEC इस चुनाव में लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को लूटने और EVM को लूटने के लिए विलेन बन गए. क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद EVM में 80-90% चार्ज है? यह कैसे हो सकता है? चुनाव से दो दिन पहले, उन्होंने हमारे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया. उन्होंने हर जगह रेड करना शुरू कर दिया. उन्होंने सभी IPS और IAS अधिकारियों को बदल दिया. उन्होंने अपनी पार्टी से लोगों को चुना और BJP ने सीधे चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेल खेला. यह BJP और चुनाव आयोग के बीच सट्टेबाजी है.
#WATCH | Kolkata: Outgoing West Bengal CM Mamata Banerjee says, "Sad to say, CEC became the villain of this election to loot the democratic rights of the people and to loot the EVM. Can you tell me that after voting EVM has 80-90% charge? How is it possible? Two days before the… pic.twitter.com/b9Dc1npwWq
— ANI (@ANI) May 5, 2026
ममता ने आगे कहा कि हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी. सीधा दखल देने में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी शामिल हैं. उन्होंने SIR के जरिये वोटर लिस्ट से 90 लाख नाम हटा दिए. जब हम कोर्ट गए, तो 32 लाख नाम शामिल किए गए… उन्होंने गंदा, घटिया और शरारती खेल खेला. मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा.”
ममता ने कहा, “मुझे बूथ से धक्का मारकर निकाला। मैं एक महिला थी, लेकिन मेरे के साथ कैसे व्यवहार किया. अगर मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया, तो अन्य लोगों के साथ कैसा करेगा. 200 CRPF और बाहर के गुंडों ने मारपीट की। जब मैं वहां पहुंचीं तो मेरी गाड़ी रोकी गई. उन्होंने हमारे एजेंट्स को मतगणना कक्ष में नहीं जाने दिया. मैं कुछ देर बाहर खड़ी रही। उन्होंने मेरे पेट और पीठ पर लात मारी. मुझे धक्का देकर निकाला.”
ममता ने कहा, “केंद्र सरकार केवल एक पार्टी की सरकार चाहती है. पूरी दुनिया में गलत मैसेज जा रहा है कि प्रजातांत्रिक तरीके से लड़ाई नहीं हो रही है. हम लोग बाउंस बैक करेंगे। बंगाल में हम लोगों ने लड़ाई लड़ी है. हमारी लड़ाई भाजपा के साथ नहीं, चुनाव आयोग से थी. जब आयोग ही बिक जाए और अधिकारी एकतरफा काम करे, तो क्या परिणाम होगा? अब मैं आजाद चिड़िया हूं। अपने तरीके से काम करूंगी.”
