दिल्‍ली-एनसीआर नई दिल्ली में सजेगा भव्य सांस्कृतिक महोत्सव, ‘महाराजा अग्रसेन अवॉर्ड्स–2026’ के साथ होगी मधुर गीतों की शाम
दिल्‍ली-एनसीआर

नई दिल्ली में सजेगा भव्य सांस्कृतिक महोत्सव, ‘महाराजा अग्रसेन अवॉर्ड्स–2026’ के साथ होगी मधुर गीतों की शाम

विशेष रिपोर्ट

दिल्‍ली: राजधानी नई दिल्ली में सामाजिक, सांस्कृतिक और सम्मान के अद्भुत संगम का गवाह बनने जा रहा है एक भव्य आयोजन। वीरलेश संसार (पंजी)गौरी गंगा गऊ धर्मधाम,वृद्व अनाथ आश्रम के तत्वावधान में ‘महाराजा अग्रसेन अवॉर्ड्स–2026’ का आयोजन आगामी 3 मई 2026, रविवार को किया जाएगा.

इस अवसर पर “मधुर गीतों भरी शाम आपके नाम” कार्यक्रम का आयोजन भी होगा, जिसमें लाइव सिंगिंग, सूफी संगीत, ऑर्केस्ट्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी. कार्यक्रम का आयोजन श्री सत्य साईं ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा.

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का होगा सम्मान

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण ‘महाराजा अग्रसेन अवॉर्ड्स–2026’ रहेगा, जिसमें समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, खेल, कला, व्यापार और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा.

आयोजन समिति की सक्रिय भूमिका

इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के कई प्रमुख सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिनमें अरविंद सक्सेना (संस्थापक अध्यक्ष), डॉ. रमेश गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), दीनदयाल गुप्ता, मोहन गोयल (उपाध्यक्ष) और प्रेम प्रकाश (सहसचिव) शामिल हैं. इनके साथ-साथ कई अन्य सदस्य और समाजसेवी भी इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं.

आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से कई गणमान्य अतिथि, समाजसेवी, कलाकार और बुद्धिजीवी शामिल होंगे. विशेष अतिथि के रूप में जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है, जिनकी उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाएगी.

संगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम

इस शाम में दर्शकों को लाइव बैंड परफॉर्मेंस, सूफी गीत, रोमांटिक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अनोखा अनुभव मिलेगा. कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल मनोरंजन करना है, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश देना भी है.

व्यवस्था और नियम

आयोजकों द्वारा बताया गया है कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास के माध्यम से ही होगा. ऑडिटोरियम के अंदर खान-पान की अनुमति नहीं होगी, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

आयोजन में समाज सेवा और सांस्कृतिक एकता का संदेश देने का प्रयास किया गया है.

आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम केवल एक अवॉर्ड समारोह नहीं बल्कि समाज के प्रति समर्पण, सम्मान और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है.

नई दिल्ली में आयोजित इस भव्य समारोह में शामिल होकर संगीत, सम्मान और संस्कृति के इस अद्वितीय उत्सव का हिस्सा बनें. और लजीज पकवानों का स्वाद चखें.

Exit mobile version