Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
पीएम मोदी ने उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी - TV News Today
उत्तराखंड पीएम मोदी ने उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
उत्तराखंड

पीएम मोदी ने उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देहरादून से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. ये उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी. इससे पहले पीएम मोदी ने ओडिशा की भी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया था.

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के सभी लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की बहुत-बहुत बधाई. दिल्ली और देहरादून के बीच चलने वाली यह ट्रेन देश की राजधानी को देवभूमि से और तेज गति से जोड़ेगी. वंदे भारत से दिल्ली-देहरादून के बीच रेल सफर में अब समय भी काफी कम हो जाएगा. पीएम ने कहा कि अभी मैं कुछ देर पहले ही तीन देशों की यात्रा करके लौटा हूं. आज पूरा विश्व भारत को बहुत उम्मीदों से देख रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत के लोगों ने जिस तरह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, उसने पूरी दुनिया का विश्वास जगा दिया है। विश्व के लोग भारत को समझने के लिए और देखने के लिए भारत आना चाहते हैं. ऐसे में उत्तराखंड जैसे सुंदर राज्यों के लिए यह बहुत बेहतरीन अवसर है. इस अवसर का पूरा लाभ उठाने में ‘वंदे भारत ट्रेन’ भी उत्तराखंड की मदद करने वाली है.

उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी बोले- उत्तराखंड देवभूमि है, मुझे याद है… जब मैं बाबा केदारनाथ का दर्शन करने गया था तो दर्शन के बाद अनायास ही मेरे मुख से कुछ पंक्तियां निकली थीं. ये पंक्तियां थीं कि ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा.

उत्तराखंड आज जिस तरह से कानून व्यवस्था को सर्वोपरि रखते हुए, विकास को आगे बढ़ा रहा है, वो बहुत सराहनीय है. मुझे विश्वास है कि ये देवभूमि आने वाले समय में पूरे विश्व की आध्यात्मिक चेतना के आकर्षण का केंद्र बनेगी। हमें इस सामर्थ्य के अनुरूप ही उत्तराखंड का विकास करना होगा.

Exit mobile version