Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
हैली कम्पनियों की सेवाओं के माध्यम से 26564 तीर्थ यात्रियों ने किये बाबा केदारनाथ के दर्शन - TV News Today
उत्तराखंड हैली कम्पनियों की सेवाओं के माध्यम से 26564 तीर्थ यात्रियों ने किये बाबा केदारनाथ के दर्शन
उत्तराखंड

हैली कम्पनियों की सेवाओं के माध्यम से 26564 तीर्थ यात्रियों ने किये बाबा केदारनाथ के दर्शन

उत्तराखंड: हैली सेवाओं के माध्यम से अब तक 26564 तीर्थ यात्रियों को श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कराए जा चुके हैं. जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कुल 07 हैली कंपनियों द्वारा 23 मई,2023 तक तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन हैली सेवा के माध्यम से किए हैं.

नोडल अधिकारी हैली सेवा/जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि यात्रा के आरंभ से गुप्तकाशी,फाटा व शेरसी में कुल 07 हैली कंपनियों द्वारा श्रद्धालुओं को हैली सेवा उपलब्ध कराई जा रही हैं.

इनमें गुप्तकाशी से ट्रास भारत व आर्यन द्वारा तीर्थ यात्रियों हेतु हैली सेवा उपलब्ध कराई जा रही है. इसी तरह फाटा से पवन हंस,ग्लोबल विक्ट्रा व थम्बी तथा शेरसी से हिमालयन व ऐरो हैली कंपनी के द्वारा सटल सेवा उपलब्ध कराई जा रही हैं.

उन्होंने अवगत कराया है कि सभी हैली कंपनियों के द्वारा अब तक कुल 4726 श्रद्धालुओं को सटल सेवा उपलब्ध कराई जा चुकी है. उन्होंने बताया कि 23 मई,2023 को हैली सेवाओं के माध्यम से 1149 श्रद्धालु केदारनाथ धाम गए जबकि 1146 तीर्थ यात्री हैली के माध्यम से वापस आए।इसके साथ ही 201 तीर्थ यात्रियों को सटल सेवा उपलब्ध कराई गई.

23 मई,2023 तक हैली सेवा के माध्यम से श्री केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या 26564 है जबकि केदारनाथ धाम से हैली के माध्यम से वापस आने वाले यात्रियों की संख्या 25869 है. उन्होंने बताया कि ट्रास भारत हैली सेवा द्वारा कुल 3456 तीर्थ यात्रियों को केदारनाथ के दर्शन कराए जा चुके हैं.

इसी तरह आर्यन हैली सेवा द्वारा 2965 यात्री,पवन हंस द्वारा 2812 यात्री,गलोबल विक्ट्रा के माध्यम से 3844 यात्री,थम्बी हैली सेवा के माध्यम से 4140 यात्री,हिमालयन के माध्यम से 4512 तथा ऐरो हैली सेवा के माध्यम से 4835 तीर्थ यात्रियों ने धाम पहुंचकर बाबा श्री केदारनाथ के दर्शन किए हैं.

Exit mobile version