उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से यात्रा शुरू
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से यात्रा शुरू

उत्तराखंड: प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है. शुक्रवार सुबह 7 बजे से श्रद्धालु मोबाइल ऐप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. अगले महीने से चारधाम यानी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की तीर्थयात्रा शुरू होने वाली है. हर साल लाखों की संख्या में तीर्थयात्री इस तीर्थयात्रा में शामिल होते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां आने की संभावना जताई जा रही है.

आधिकारिक बयान के अनुसार, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 मार्च को सुबह 7 बजे से शुरू होगा। श्रद्धालुओं के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी जल्द ही शुरू होने वाली है. चारधाम यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले यानी 17 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. इसके लिए ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे. सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई अन्य व्यवस्थाएं भी की हैं.

इस साल चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर होने वाली है. इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. इसके बाद केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल से खुलने वाले है. जिसके अगले दिन यानी 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे.

चारधाम यात्रा में भक्त चार प्रमुख तीर्थ स्थलों – केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन करते हैं. इस यात्रा को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है. चारधाम यात्रा हर साल अप्रैल से नवंबर के बीच आयोजित की जाती है. ठंड के मौसम में इन मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं. चारधाम यात्रा में देशभर से श्रद्धालुओं दर्शन के लिए आते हैं. इस बार भी बड़ी संख्या में लोग अभी से अपनी यात्रा की तैयारी में जुट गए हैं.

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने यात्रा मार्गों पर कई व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. यात्रा मार्गों पर सार्वजनिक शौचालय और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है. इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत किया जा रहा है. ताकि, किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को तुरंत चिकित्सा सुविधा मिल सके.

यात्रा मार्ग के मुख्य और वैकल्पिक रास्तों की मरम्मत और सुधार कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं. यात्रियों को मार्गदर्शन देने के लिए स्पष्ट साइन बोर्ड लगाए जाएंगे और यात्रा संचालन के लिए मानकों के अनुरूप मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी जारी की जाएगी.

Exit mobile version