उत्तराखंड: धामी कैबिनेट दो फरवरी को अयोध्या जाएगी. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरी कैबिनेट के एक साथ अयोध्या जाने को लेकर पहले ही घोषणा की थी. जिस पर अब सहमति बन गई है. बता दें कि उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या दर्शन कर चुके हैं. ऐसे में बाकि सदस्यों को अब अयोध्या दर्शन के लिए ले जाया जाएगा.
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद अब हर कोई अयोध्या जाने के लिए उत्सुक है। सीएम धामी ने पहले ही कैबिनेट के साथियों के साथ प्रभु श्री राम के दर्शन करने की बात कर चुके हैं. जिसको लेकर अब निर्णय ले लिया गया है. दो फरवरी को धामी कैबिनेट अयोध्या जाएगी.
बुधवार को सीएम धामी ने यह निर्णय लिया है. कहा कि सभी श्री राम मूर्ति के दर्शन के लिए एक साथ जाएंगे. इसके बाद से मंत्रिमंडल के सदस्यों में उत्साह देखने को मिल रहा है. धामी कैबिनेट में गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा सदस्य हैं. जो कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ अयोध्या जाएंगे। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं.
अयोध्या दर्शन को लेकर भाजपा सरकार लगातार नई पहल कर रही है. परिवहन व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के साथ ही भाजपा अयोध्या दर्शन को लेकर अभियान भी चलाने जा रही है. प्राण प्रतिष्ठा के बाद भाजपा अब राम मंदिर दर्शन अभियान शुरू करने जा रही है.
