उत्तराखंड वाहन भत्ते में संशोधन, पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
उत्तराखंड

वाहन भत्ते में संशोधन, पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तराखंड: धामी सरकार की कैबिनेट की आज एक अहम बैठक सचिवालय में हुई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में इस कैबिनेट बैठक में कई महत्त्वपूर्ण फैसले लिए गए. साथ कई प्रस्ताव आए थे जिन पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है. कैबिनेट के निर्णय की जानकारी मुख्य सचिव एसएस संधू ने दी.

विभिन्न विभागों में सहायक अभियंताओं को वाहन भत्ता अनुमन्य करने पर मुहर. 4000 रुपये प्रति माह, पुराने वाहन भत्ते में संशोधन, अब 1200 से 4000 तक किया. पहले 200 से 2700 तक था. व्यक्तिगत सहायक में पदोन्नति के लिए 4800 का नया ग्रेड होगा. व्यवसाय श्रम विधेयक 2020 में पास हुआ था. केंद्र को भेजा गया था. भारत सरकार ने कहा कि इसे वापस लिया जाए, इसलिए राज्य का वापस होगा. चाइल्ड केअर लीव में पहले 365 तक शत प्रतिशत वेतन था. उसके बाद 80 प्रतिशत था. अब तीसरे साल में भी 100 प्रतिशत मिलेगा.खनन के ढांचे को लेकर 7 अतिरिक्त पदों को स्वीकृति मिली. 6 डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिसर और एक डीजी के लिए पीएस का पद. हर जिले में एक ऑफिसर होगा

पुरानी जेल परिसर देहरादून में बार Association को 30 साल के लिए 5 बीघा जमीन दी गई है. खनन नियमावली में संशोधन किया गया है.अब खनन के दौरान वीडियोग्राफी भी होगी ताकि ज्यादा गहरा खनन न हो सके.पशु चिकित्सा अधिकारी की नियमावली में संशोधन किया गया है. परिवहन मंत्रालय का रीजनल ऑफिस बनाने को 0.026 हैक्टर जमीन पुलिया नम्बर 6 पर निशुल्क दी जाएगी. साहसिक पर्यटन में अहर्ता में शिथिलता दी गई है, कुछ पदों पर भर्ती आसान की गई है. साथ ही विषय विशेषज्ञ की अहर्ता बदली गई है.

Exit mobile version