उत्तराखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुरू:बद्रीनाथ और मंगलौर उपचुनाव में हार की होगी समीक्षा
उत्तराखंड

भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुरू:बद्रीनाथ और मंगलौर उपचुनाव में हार की होगी समीक्षा

उत्तराखंड: भाजपा कार्यसमिति की देहरादून में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी परिसर में बैठक शुरू हो गई है. बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ही उत्तराखंड के सासंद भी बैठक में मौजूद हैं.

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में धामी कैबिनेट के मंत्री, सभी विधायक, प्रदेश के सभी पदाधिकारी, मंडल से लेकर जिलों तक के सभी पदाधिकारी बैठक में मौजूद हैं. इसके साथ ही 1400 के करीब नेता कार्यसमिति की बैठक में मौजूद हैं. बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली जीत और दो विधानसभा चुनाव में मिली हार पर समीक्षा होगी.

लोकसभा चुनाव में जिन 10 पोलिंग बूथ पर पार्टी को सर्वाधिक मत मिले हैं. ऐसे 10 पोलिंग बूथ अध्यक्षों को भी आज पार्टी द्वारा सम्मानित किया जाएगा. सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का भी संबोधन होगा. शाम तीन बजे के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का संबोधन होगा.

आपको बता दें लोकसभा चुनाव के बाद सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक होगी, जिसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार देर शाम को दून पहुंचे. इस दौरान मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर बधाई दी. बता दें कि इस बैठक में बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की हार और आगामी निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा.

इस दौरान प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि शहरी विकास मंत्रालय में अब तेजी से कार्य होंगे, और देश के नगरों का तेजी से विकास होगा. जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा समेत अन्य नेताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया.

Exit mobile version