Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
बीजेपी ने जारी की अपने प्रत्याशियों की लिस्ट, कैंपटी बनी जिला पंचायत हॉट सीट - TV News Today
उत्तराखंड बीजेपी ने जारी की अपने प्रत्याशियों की लिस्ट, कैंपटी बनी जिला पंचायत हॉट सीट
उत्तराखंड

बीजेपी ने जारी की अपने प्रत्याशियों की लिस्ट, कैंपटी बनी जिला पंचायत हॉट सीट

उत्तराखंड:पंचायत चुनाव को लेकर इन दिनों सरगर्मियां में तेज है. 2 जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो वहीं प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत जिसमें की जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के अलावा वार्ड के सदस्यों का निर्वाचन की प्रक्रिया भी नामांकन प्रक्रिया के साथ शुरू हो चुकी है.

बीते रोज जहां उत्तराखंड में बीजेपी ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महेंद्र भट्ट को नई जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, आज पूरे दिन देहरादून बलबीर रोड मौजूद बीजेपी मुख्यालय पर पंचायत चुनाव के लिए समर्थित प्रत्याशियों की फाइनल सूची को लेकर खूब माथापच्ची की गई.

आखिरकार देर शाम बीजेपी ने पंचायत चुनाव के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों की जिलेवार लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें कई ऐसे प्रत्याशियों को बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारा है. जो पार्टी के लिए मेहनत कर रहे थे.

इससे पहले पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर तिथियों का ऐलान कर दिया गया था, लेकिन आरक्षण के मामले पर नैनीताल हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी. जिसकी वजह से राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा.

वहीं, नैनीताल हाईकोर्ट के स्टे हटने के बाद फिर से चुनाव की तिथियों की घोषणा की गई है. जिसके लिए 2 जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जो 5 जुलाई तक शाम 4 बजे जारी रहेगी.

आगामी 7 जुलाई से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 10 और 11 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 तक नाम वापसी की तिथि रखी गई है. इस बार दो चरणों में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव होंगे.

वहीं, 14 जुलाई को पहले चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा. जबकि, 24 जुलाई पहले चरण का मतदान को होगा. इसी तरह 18 जुलाई को दूसरे चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा. जबकि, 28 जुलाई को दूसरे चरण का मतदान होगा.

उत्तराखंड के 12 जिलों में 66,418 पदों पर चुनाव होने हैं. इसमें सदस्य ग्राम पंचायत के 55,587 पद, प्रधान ग्राम पंचायत के 7,499 पद, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2,974 पद और सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों पर चुनाव होंगे.

वहीं, दूसरे चरण में 28 जुलाई को उत्तराखंड के 40 ब्लॉकों में चुनाव होगा. जिसमें कुमाऊं के 18 और गढ़वाल के 22 विकासखंडों में वोटिंग होगी.

Exit mobile version