Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
बागेश्वर उपचुनाव रिजल्ट : कांग्रेस और बीजेपी में कांटे टक्कर, चौथे राउंड में भाजपा आगे - TV News Today
उत्तराखंड बागेश्वर उपचुनाव रिजल्ट : कांग्रेस और बीजेपी में कांटे टक्कर, चौथे राउंड में भाजपा आगे
उत्तराखंड

बागेश्वर उपचुनाव रिजल्ट : कांग्रेस और बीजेपी में कांटे टक्कर, चौथे राउंड में भाजपा आगे

उत्तराखंड: बीते पांच सितंबर को बागेश्वर उप चुनाव के लिए मतदान हुआ था. बागेश्वर उपचुनाव में 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ. आज उपचुनाव के लिए मैदान में उतरे पांच प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा. बागेश्वर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. जिसमें कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर दिख रही है.

बीजेपी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है. पहले और दूसरे राउंड में जहां कांग्रेस प्रत्याशी आगे दिख रहे थे तो वहीं तीसरे और चौथे राउंड में भाजपा को बढ़त मिल रही है. चौथे राउंड में भाजपा 476 मतों से आगे चल रही है। बता दें कि अभी दस चरण की मतगणना बाकी है.

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में मतगणना जारी है. पहले और दूसरे चरण में जहां कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही थी तो वहीं तीसरे और चौथे चरण में बीजेपी आगे नजर आ रही है.

बागेश्वर उपचुनाव में मुकाबला टक्कर का है. जहां पहले और दूसरे चरण में कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुामर आगे थे. तो वहीं तीसरे, चौथे और पांचवे चरण में बीजेपी आगे है. पांचवे चरण की मतगणना में बीजेपी तो 1091 वोटों की बढ़त मिली है. पांचवें रांउड में बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास को 12436 वोट मिले हैं.

Exit mobile version