Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उत्तराखंड में मानसून सीजन में दो महीने में 90 की मौत, अब तक 545 करोड़ के पुल और सड़कें तबाह - TV News Today
उत्तराखंड उत्तराखंड में मानसून सीजन में दो महीने में 90 की मौत, अब तक 545 करोड़ के पुल और सड़कें तबाह
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मानसून सीजन में दो महीने में 90 की मौत, अब तक 545 करोड़ के पुल और सड़कें तबाह

उत्तराखंड: शांत वादियों में यूं तो हर बार ही मानसून सीजन में तबाही का मंजर देखने को मिलता है. लेकिन इस बार पहाड़ों के दरकने से और ज्यादा नुकसान हुआ है. मानसून सीजन में दो महीने के दौरान प्रदेश में 90 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

मानसून सीजन में उत्तराखंड के पहाड़ों की शांत वादियों में प्रकृति का कहर देखने को मिलता है. कल-कल कर बहने वाली नदियां उफान पर आकर अपना रौद्र रूप दिखाती हैं. तो वहीं सुंदर नजारे वाले पहाड़ों से गिरने वाला मलबा लाखों करोड़ों का नुकसान करता है.

इस बार मानसून सीजन में प्रदेश में 90 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 50 लोग घायल हुए हैं. जबकि 16 लोग लापता हो गए. कई लोगों को भारी भूस्खलन के कारण अपने घर छोड़ने पड़े तो कई लोग अपनों से बिछड़ गए. प्रेदश से मानसून की विदाई नहीं हुई है लेकिन मानसून लोगों को कभी ना भरने वाले जख्म दे गया.

चौंकाने वाली बात ये है कि मानसून सीजन में हुई मौतों में से 80 प्रतिशत से ज्यादा मौतें भूस्खलन के कारण हुई हैं. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड का 72 प्रतिशत हिस्सा यानी 39 हजार वर्ग किमी क्षेत्र भूस्खलन से प्रभावित है.

बता दें कि देश में रुद्रप्रयाग जिले में भूस्खलन का सबसे ज्यादा खतरा बताया गया। जबकि दूसरे स्थान पर उत्तराखंड का ही जिला टिहरी है. जबकि एनआरएससी की भूस्खलन पर आधारित मानचित्र रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के सभी 13 जिलों में पहाड़ टूटने का खतरा बताया गया है.

Exit mobile version