उत्तर प्रदेश योगी ने भूपेश बघेल पर किया प्रहार, राजनांदगांव में बोले- कांग्रेस ने घोटालेबाज को बनाया प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश

योगी ने भूपेश बघेल पर किया प्रहार, राजनांदगांव में बोले- कांग्रेस ने घोटालेबाज को बनाया प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश: छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी मैदान पर हैं,लिहाजा भाजपा ने यहां अपने सभी दिग्गज नेताओं को चुनाव प्रचार पर लगा दिया हैं. रविवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजनांदगांव के कुमरदा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बघेल और कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कुछ पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आप छत्तीसगढ़ जा रहे हैं क्या कहेंगे? तो मैंने कहा छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया. छत्तीसगढ़ प्रभू राम का ननिहाल है. छत्तीसगढ़ अपनी पहचान हजारों वर्षों से अपनी विरासत का संरक्षण करती आ रही है. यहां की छवि को लोगों ने गलत तरीके से प्रस्तुत किया होगा, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मजबूती के साथ छत्तीसगढ़ को अपनी पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.

आदित्यनाथ ने कहा कि राजनांदगांव सीट से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया है, जिनके ऊपर शराब, गोठान, शराब, महादेव घोटाला का आरोप है, किन्तु अब नए भारत में घोटालेबाज नहीं चलेंगे। योगी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में गोबर का घोटाला तक कर दिया है. छत्तीसगढ़ में लव जिहाद की घटना हो रही थी. राज्य की जनता ने ईश्वर साहू को विधायक बनाकर उनके बेटे को श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस ने युवाओं को उकसाने का कार्य किया है. कांग्रेस के शासनकाल में गरीब भूखा मरता था, महिलाएं असुरक्षित थी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बना, लेकिन कांग्रेस सरकार अयोध्या में यह कार्य नहीं करा सकती थी. कांग्रेस राम मंदिर नहीं बना पाई. भगवान राम का मंदिर रायपुर में बना रहा था, तब डॉ. रमन सिंह ने कहा था कि अयोध्या से पूर्व छत्तीसगढ़ में राम मंदिर बना रहा है, उस समय मैंने कहा था बालक तो पहले ननिहाल ही आते हैं. योगी ने कहा कि कांग्रेस के लोग गांधी के नाम पर सत्ता पाई और राम के नाम पर सवाल खड़े करते हैं.सीएम योगी ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा हे राम कहा, किंतु कांग्रेस राम है ही नहीं कहती है.

Exit mobile version