उत्तर प्रदेश नोएडा में कैंप लगाकर लोगों को दिया जा रहा पांच किलो का सिलेंडर, प्रवासियों के लिए खत्म होगा ‘गैस संकट’
उत्तर प्रदेश

नोएडा में कैंप लगाकर लोगों को दिया जा रहा पांच किलो का सिलेंडर, प्रवासियों के लिए खत्म होगा ‘गैस संकट’

उत्तर प्रदेश: नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में रहने वाले प्रवासियों, मजदूरों और छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. जिन लोगों को किराए के मकान में रहने के चलते एड्रेस प्रूफ न होने के कारण गैस कनेक्शन लेने में भारी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है अब भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने इस समस्या का समाधान निकाला है. ‘मिनी भारत गैस’ के साथ अब आप बिना किसी पते के प्रमाण के तुरंत गैस कनेक्शन हासिल कर सकते हैं.

भारत पेट्रोलियम के प्रादेशिक प्रबंधक सुकेश आजाद भारत पेट्रोलियम के प्रदेशिक प्रबंधक सुकेश आजाद ने कहा कि नोएडा और गाजियाबाद के क्षेत्रों में 5kg FTL सिलेंडर का विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसे हम FTL यानी ‘फ्री ट्रेड एलपीजी’ कहते हैं. हमारा मुख्य टारगेट वे लोग हैं जिनके पास वैध एड्रेस प्रूफ नहीं है. खासकर नोएडा के लेबर चौक, झुग्गी-झोपड़ियों और औद्योगिक क्षेत्रों में रहने वाले लोग, जो एड्रेस प्रूफ के अभाव में 14.2 किलो का बड़ा सिलेंडर नहीं ले पाते. अब वे सिर्फ अपना एक आईडी प्रूफ (आधार कार्ड आदि) दिखाकर यह कनेक्शन ले सकते हैं.

नया कनेक्शन 5kg गैस के साथ 1581.50 की कीमत का मिलेगा. गैस खत्म होने पर रिफिलिंग आप किसी भी नजदीकी भारत गैस एजेंसी पर जा सकते हैं. वर्तमान दर के अनुसार, 5 किलो गैस को दोबारा भरवाने की कीमत लगभग 602 है यानी 120 प्रति किलो के करीब. कंपनी भविष्य में ग्राहकों की जरूरत के अनुसार 1 किलो या 2 किलो रिफिलिंग पर भी विचार कर रही है.

भारत पेट्रोलियम पिछले 10-12 दिनों से जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को इस सुविधा के बारे में जागरूक कर रहा है. आम जनता को भी स्कीम पसंद आ रही है. जियाउल हक कहते हैं कि हम रामपुर से यहां काम करने आए हैं. गैस सिलेंडर की किल्लत के बाद खाना बनाने में बहुत दिक्कत होती थी, एड्रेस प्रूफ यहां का है नहीं. अब ये छोटा सिलेंडर मिला है तो बहुत राहत है. ये एक हफ्ते तक चल जाता है और रिफिल कराना भी आसान है. वहीं राम कुमार का कहना है कि मेरे पास बड़ा सिलेंडर नहीं था. ये छोटा सिलेंडर मिलने से बहुत फायदा होगा, क्योंकि इसमें ज्यादा कागजी झंझट नहीं है.

Exit mobile version