देश चंद्रयान-3 के सारे प्रारंभिक चरण सफल, पीएम मोदी ने दी बधाई
देश

चंद्रयान-3 के सारे प्रारंभिक चरण सफल, पीएम मोदी ने दी बधाई

देश: भारत ने स्पेस सेक्टर में नया इतिहास रच दिया, जहां आज दोपहर 2:35 पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया. ये लॉन्च पूरी तरह से सफल रहा.

यान रोवर और अन्य उपकरणों को लेकर चांद के लिए रवाना हुआ. इसरो के मुताबिक 23 अगस्त को यान को गति धीमी करने का कमांड दिया जाएगा. इसके बाद सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू होगी.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है. ये ऊंची उड़ान भरता है, हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाता है. ये महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है. मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं.

चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी वीरमुथुवेल और इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ लॉन्चिंग के बाद खुश नजर आए. इसरो ने कहा कि यान ने अपनी सटीक कक्षा में चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है. अंतरिक्ष यान का स्वास्थ्य सामान्य है.

Exit mobile version