देश एशियन गेम्स में भारत का पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने 147 रनों से जीता फाइनल
देश

एशियन गेम्स में भारत का पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने 147 रनों से जीता फाइनल

देश: भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों की महिला टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मंगलवार को श्रीलंका को 147 रन से रौंदकर स्वर्ण पदक जीत लिया. ये मौजूदा खेलों में भारत का पहला सोने का तमगा है.

गोल्ड मेडल मैच में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. स्मृति मंधाना ने 45 गेंद में 79 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और पांच चौके शामिल थे. इसके अलावा शेफाली वर्मा ने 29 गेंद में तीन छक्के और तीन चौके की मदद से 48 रन बनाए. जबकि आखिर में ऋचा घोष (22 गेंद में नाबाद 49 रन, छह चौके, तीन छक्के) की तूफानी पारी खेली. जिसकी वजह से भारत ने तीन विकेट पर 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

जवाब में श्रीलंका की बल्लेबाजी भारतीय स्पिनरों के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और पूरी टीम 15.4 ओवर में 69 रनों पर ही ढेर हो गई. दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं उन्होंने कुल तीन विकेट झटके, जबकि शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी को दो-दो विकेट मिले. वहीं श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अटापट्टू ने सर्वाधिक 29 रन बनाए जबकि उनके अलावा सिर्फ कौशिनी नुथ्यांगना (14) और कविशा दिलहारी (11) ही दोहरे अंक में पहुंच सकी. इस हार की वजह से श्रीलंका को रजत पदक पर संतोष करना पड़ा.

महिला क्रिकेट टीम के गोल्ड मेडल जीतने की वजह से भारत एशियन गेम्स के मेडल टैली में 18वें नंबर से सीधा 8वें स्थान पर पहुंच गया है. जहां उसके खाते में अब कुल 7 मेडल हो गए हैं. जिसमें एक गोल्ड, चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज हैं. चीन 47 मेडल के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है, जबकि मेजबान जापान 36 मेडल के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं पाकिस्तान मेडल टैली में दो ब्रॉन्ज मेडल के साथ 30वें स्थान पर है.

Exit mobile version