ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मेला लगने वाला है. ग्रेटर नोएडा में लगने वाले सबसे बड़े मेले में 85 देशों के लोग आएंगे. ग्रेटर नोएडा में लगने वाले सबसे बड़े मेले का नाम यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2026) है. उत्तर प्रदेश में लगने वाला UPITS-2026 लगातार चौथी बार आयोजित होने वाला है. वर्ष-2023 से हर साल ग्रेटर नोएडा में UPITS-2026 का आयोजन किया जा रहा है. वर्ष-2026 में लगने वाला UPITS-2026 इस मेले का चौथा संस्करण है.
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में स्थापित इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 सितंबर 2026 से 29 सितंबर 2026 तक UPITS-2026 का आयोजन किया जाएगा. UPITS-2026 का यह आयोजन उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े मेले के रूप में होगा. इससे पहले उत्तर प्रदेश में इतना बड़ा मेला कभी नहीं लगाया गया था. ग्रेटर नोएडा में लगने वाले इस सबसे बड़े मेले में 85 अलग-अलग देशों के खरीददार तथा निर्यातक भाग लेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा में लगने वाले सबसे बड़े मेले की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी हैं.
उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक विशाल सिंह उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता हैं. विशाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश एक बार फिर वैश्विक व्यापार के मानचित्र पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है. सितंबर 2026 में ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाला उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2026) इस बार अब तक का सबसे बड़ा संस्करण बनने जा रहा है. इस मेगा आयोजन में दुनिया के 85 देशों से 550 से अधिक विदेशी खरीदार, उद्योगपति और व्यापार प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसके साथ ही हजारों भारतीय उद्यमी, निवेशक, स्टार्टअप, एमएसएमई और निर्यातक भी एक ही मंच पर जुटेंगे.
उन्होंने बताया कि यह आयोजन 25 से 29 सितंबर तक चलेगा और उत्तर प्रदेश सरकार तथा इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा. पिछले तीन सफल संस्करणों के बाद चौथे संस्करण को और अधिक भव्य एवं वैश्विक स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे ग्रेटर नोएडा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश का केंद्र बनेगा.
ग्रेटर नोएडा में लगने वाले सबसे बड़े मेले से ग्रेटर नोएडा के होटल, परिवहन, रेस्टोरेंट, टैक्सी, पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. हजारों विदेशी और देशी मेहमानों के आगमन से शहर की आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी और ग्रेटर नोएडा की पहचान एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बिजनेस डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत होगी. ग्रेटर नोएडा का प्रत्येक नागरिक आसानी से यह सबसे बड़ा मेला देख सकता है.
