दिल्‍ली-एनसीआर नोएडा में बिजली संकट को लेकर अनोखा विरोध, हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़क पर उतरे लोग (वीडियो न्यूज़)
दिल्‍ली-एनसीआर

नोएडा में बिजली संकट को लेकर अनोखा विरोध, हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़क पर उतरे लोग (वीडियो न्यूज़)

नोएडा: बिजली कनेक्शन काटे जाने और लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज चोटपुर-छिजारसी कॉलोनी के लोगों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. क्षेत्र के लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़क पर उतर आए और बिजली विभाग के खिलाफ अपना आक्रोश जताया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. बिजली कनेक्शन काटे जाने और बार-बार होने वाली कटौती के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे अपना आंदोलन और तेज करने को मजबूर होंगे.

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है.

Exit mobile version