दिल्ली: 29 जनवरी, 2024 को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. पीपीसी 2024 यानी परीक्षा पे चर्चा 2024 के लिए 2 करोड़ से ज्यादा छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सबको संबोधित कर परीक्षा पे चर्चा करेंगे.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोशल मीडिया साइट एक्स पर परीक्षा पे चर्चा 2024 कार्यक्रम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स शेयर कर रहे हैं. उनके मुताबिक, 2.26 करोड़ छात्रों ने पीएम मोदी के बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम पीपीसी 2024 के लिए पंजीकरण करवाया है. जानिए यह कार्यक्रम कहां होगा और पीपीसी 2024 लाइव टेलीकास्ट आप कहां पर देख सकते हैं.
परीक्षा पे चर्चा 2024 कार्यक्रम भारत मंडपम, आईटीपीओ, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा (Bharat Mandapam Delhi). आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह वही जगह है, जहां जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था (G 20 Summit). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा का यह 7वां संस्करण है.
