दिल्‍ली-एनसीआर गाजियाबाद में विशेष पौधारोपण अभियान, लगाए गए 1.41 लाख पौधे, विकसित होगा मिनी फॉरेस्ट
दिल्‍ली-एनसीआर

गाजियाबाद में विशेष पौधारोपण अभियान, लगाए गए 1.41 लाख पौधे, विकसित होगा मिनी फॉरेस्ट

गाजियाबाद: नगर निगम द्वारा बड़े स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विजयनगर स्थित आर्मी लैंड पर महापौर सुनीता दयाल, विशेष सचिव राज्य कर राहुल पांडे, नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों और कई स्कूलों के छात्रों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया गया. जहां एक तरफ आर्मी लैंड पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ तो वहीं दूसरी तरफ महानगर के सभी 100 वार्डों में पार्षदों द्वारा पौधारोपण किया गया.

सर्दी का मौसम शुरू होते ही गाजियाबाद प्रदूषण की मार झेलने लगता है. ऐसे में अब प्रदूषण की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं. नगर निगम के अधिकारियों का दावा है की विजयनगर स्थित आर्मी लैंड पर एक लाख 41 हजार पौधे लगाए गए है. जबकि नवंबर तक कल 6 लाख पौधे लगने हैं. आने वाले 2 वर्षों में विजयनगर आर्मी ग्राउंड शहर के बीचो-बीच 48 एकड़ के मिनी फॉरेस्ट के रूप में तब्दील दिखाई देगा. जोकि ना सिर्फ शहर के वातावरण को साफ करने में अहम भूमिका निभाएगा बल्कि बायोडायवर्सिटी के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा.

विशेष सचिव राज्य कर विभाग राहुल पांडे ने बताया, सरकार का लक्ष्य केवल पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उन तमाम पौधों को सुरक्षित करना है ताकि जल्द यह पौधे वृक्ष का रूप धारण करें. पौधारोपण अभियान में बड़ी संख्या में आम लोगों द्वारा भी भागीदारी की गई है. सभी लोगों से अपील है कि जहां भी पौधा लगाया है उसे पौधे का ध्यान रखना अभी लगाने वाले की जिम्मेदारी है. यदि पौधों का संरक्षण ठीक से होगा तभी पौधारोपण सफल हो पाएगा.

Exit mobile version