दिल्‍ली-एनसीआर दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई ठंड, आज सर्दी-कोहरे का ओरेंज अलर्ट, AQI 302, पढ़िए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
दिल्‍ली-एनसीआर

दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई ठंड, आज सर्दी-कोहरे का ओरेंज अलर्ट, AQI 302, पढ़िए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली: नया साल 2026 उत्तर भारत के लिए कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ शुरू हुआ. हालांकि राजधानी के लोगों को आज भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली. अब मौसम विभाग ने हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और ठंड हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर में दो से 5 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार कल दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है. वहीं, न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है. दिल्ली एनसीआर के इलाकों में कल हल्की बूंदाबांदी भी हुई.

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 2 और 3 जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है. 2 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 10 डिग्री, जबकि 3 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिर सकता है. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है. दिल्ली एनसीआर में आज भी हल्की बूंदाबांदी और बारिश के आसार है.

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 8:00 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 302 अंक बना हुआ है. जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 292, गुरुग्राम में 282, गाजियाबाद में 272, ग्रेटर नोएडा में 245 और नोएडा में 267 अंक बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 200 से ऊपर और 300 के बीच में बना हुआ है। जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 300 सुपर और 400 के बीच में बना हुआ है.

Exit mobile version