दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं की हैं. उन्होंने कामना की कि सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. आज नहाय-खाय है. सभी व्रतियों को मेरा नमन. सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है.”
लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 13, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी छठ पर्व के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “लोकआस्था, पवित्रता और अटूट श्रद्धा का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ प्रारंभ हो रहा है. भगवान सूर्य की उपासना और छठी मैया की आराधना को समर्पित यह महापर्व हमारी समृद्ध आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम प्रतीक है.”
उन्होंने लिखा, “समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. व्रत का संकल्प ले रहे सभी व्रतियों को मेरा सादर नमन और वंदन. छठी मैया और सूर्यदेव की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनी रहे व सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों.”
लोकआस्था, पवित्रता और अटूट श्रद्धा का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ प्रारंभ हो रहा है। भगवान सूर्य की उपासना और छठी मैया की आराधना को समर्पित यह महापर्व हमारी समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम प्रतीक है।
समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 13, 2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पोस्ट किया, “लोक आस्था और सूर्य उपासना के पावन महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. इस बार दिल्ली में छठ महापर्व और भी भव्य होगा. मुनक नहर के दोनों किनारों पर 11 किलोमीटर लंबे सुंदर छठ घाट तैयार किए गए हैं, ताकि आप सभी पूरे श्रद्धाभाव और सुविधा के साथ छठी मैया की पूजा कर सकें. छठी मैया से प्रार्थना है कि हर परिवार पर उनकी कृपा बनी रहे, हर घर में सुख, शांति और समृद्धि आए.”
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ तन-मन की शुद्धि, सात्विकता और सूर्य उपासना के पावन संकल्प का प्रतीक है।
दिल्ली के लाखों परिवार इस महापर्व को पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाते हैं। उनकी आस्था के सम्मान में हमारी सरकार ने इस वर्ष दिल्लीभर में 1,400 छठ… pic.twitter.com/szw0GOdHbX
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) November 13, 2026
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए. छठी मैया व भगवान सूर्यदेव की कृपा सभी नागरिकों पर बनी रहे और हर परिवार में आरोग्य, खुशहाली एवं मंगल का वास हो.”
सूर्यदेव की उपासना और लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन ‘नहाय-खाय’ की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव की कृपा सभी नागरिकों पर बनी रहे और हर परिवार में आरोग्य, खुशहाली एवं मंगल का वास हो। pic.twitter.com/qrShnzQ4DX
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 13, 2026
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, “लोक आस्था, पवित्रता व सूर्योपासना के महापर्व ‘छठ पूजा’ के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान भास्कर और छठी मइया से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार हो.”
लोक आस्था, पवित्रता एवं सूर्योपासना के महापर्व ‘छठ पूजा’ के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं!
भगवान भास्कर और छठी मइया से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार हो। pic.twitter.com/UPlapNDxDn
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) November 13, 2026
