दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026 को राजघाट पर महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान देशभर में नेताओं और नागरिकों ने गांधी जयंती मनाई और शांति, अहिंसा और स्वच्छता के उनके संदेश को याद किया. इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जंयती पर भी उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए.
गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि मौजूदा वैश्विक संघर्षों के बीच शांति और अहिंसा का उनका संदेश बहुत महत्वपूर्ण है. राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि सभी नागरिकों की ओर से, मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 157वीं जयंती—जिसे गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है—पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में महात्मा गांधी का शांति और अहिंसा का संदेश और भी ज्यादा प्रासंगिक हो जाता है.
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने के राष्ट्रीय लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है और इसमें सहानुभूति व समावेशिता के मूल्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी नागरिक विकास के लाभों से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि यह विजन महात्मा गांधी के ‘सर्वोदय’ के आदर्श की भावना को दर्शाता है, जो सभी के कल्याण और उत्थान के सिद्धांत पर आधारित है. मुर्मू ने कहा कि गांधी जयंती के शुभ अवसर पर, आइए हम अपने नैतिक आचरण और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से एक सशक्त, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के अपने संकल्प को दोहराएं.
#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu pays tribute to former Prime Minister Lal Bahadur Shastri at Vijay Ghat on the occasion of his birth anniversary. pic.twitter.com/lJ3OuT8DNK
— ANI (@ANI) October 2, 2026
प्रधानमंत्री मोदी सुबह-सुबह राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता की जयंती के मौके पर उनकी समाधि पर आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना में शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विजय घाट जाकर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने भी महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी.
RAJGHAT LIVE: PM Modi pays tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat I Gandhi Jayanti
SOURCE: DD
#mahatmagandhi #rajghat #gandhijayanti #india #pmmodi #droupadimurmu #live https://t.co/gSHxAAnY5q— ANI (@ANI) October 2, 2026
