दिल्‍ली-एनसीआर पीएम मोदी और अमित शाह ने दी देशवासियों को होली की बधाई
दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी और अमित शाह ने दी देशवासियों को होली की बधाई

दिल्‍ली: होली का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चारों ओर रंग बरस रहे हैं. इस पावन पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को बधाई दी है और सभी के स्वस्थ रहने और खुशी की कामना की है.

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने ट्वीट किया है कि ‘सभी देशवासियों को उमंग और उत्साह के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं. समरसता और सद्भाव का यह त्योहार भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है. मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह उत्सव देशवासियों में प्रेम और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे तथा सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि – ‘देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए.

Exit mobile version