दिल्‍ली-एनसीआर नोएडा: सुपरनोवा सोसायटी में 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, शरीर के हुए टुकड़े (वीडियो न्यूज़)
दिल्‍ली-एनसीआर

नोएडा: सुपरनोवा सोसायटी में 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, शरीर के हुए टुकड़े (वीडियो न्यूज़)

नोएडा :सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में 43वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली. जो कि नोएडा की सबसे ऊंची बिल्डिंग है. बताया जा रहा है कि नीचे गिरते ही शरीर के कई टुकड़े हो गए. युवक के आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है.

नोएडा के सेक्टर-94 में स्थित सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर से शनिवार को एक युवक ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. 80 मंजिला इस इमारत, जो उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची बिल्डिंग मानी जाती है, की 43वीं मंजिल से कूदने के बाद जमीन पर गिरते ही उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. मांस के टुकड़े 30-40 फीट तक बिखर गए और आसपास खून ही खून फैल गया.

घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है. इसमें संभव जैन (29) 80 मंजिला इमारत के 43वें फ्लोर की रेलिंग पर लटकता दिखाई दे रहा है. करीब 2-3 सेकंड वह रेलिंग पर चला. एक अन्य शख्स भी फ्लोर पर दिखाई दिया. इससे पहले वो कुछ करता, युवक ने छलांग लगा दी. जमीन पर गिरने के बाद हालत ऐसी थी कि पुलिस शव को बोरी में भरकर ले गई.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आर्थिक समस्याओं के कारण संभव ने आत्महत्या की हो सकती है. मामले की बारीकी से जांच के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से ठीक पहले संभव की हर गतिविधि का पता लगाया जा सके. साथ ही घटना के समय फ्लोर पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर क्षेत्र के रहने वाले संभव पुत्र विनय कुमार जैन ने 2 अक्टूबर को बिल्डिंग में कमरा नंबर 4228 को किराए पर लिया था. उसने दोपहर ढाई बजे चेक-इन किया. शनिवार सुबह 11:27 बजे वह कमरे की बालकनी पर चढ़कर बाहर की तरफ लटक गया. पास के कमरे (4227) में काम कर रहे एसी टेक्नीशियन यह देखकर बाहर आए.

मौके पर मौजूद लोगों ने संभव को समझाने और वापस ऊपर आने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन उसने बताया कि वह गहरे अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहा है और अब जीना नहीं चाहता. इसके तुरंत बाद उसने छलांग लगा दी. सूचना मिलते ही सेक्टर-126 थाना क्षेत्र की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शव के बिखरे हुए अवशेषों को इकट्ठा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.

जांच में यह भी सामने आया है कि संभव ने घटना से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए अपनी जान देने की बात कही है. पुलिस ने इस वीडियो को जांच के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया है. इसके अलावा, संभव के मोबाइल से उसके और उसके पिता के बीच हुई व्हाट्सएप चैट भी बरामद हुई है, जिसमें उसने आत्महत्या करने का जिक्र किया था.

Exit mobile version