दिल्‍ली-एनसीआर नोएडा: इमरजेंसी कॉल अटेंड करने जा रही PRV दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
दिल्‍ली-एनसीआर

नोएडा: इमरजेंसी कॉल अटेंड करने जा रही PRV दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र में एक इमरजेंसी कॉल अटेंड करने जा रही यूपी 112 की पीआरवी (PRV, police response vehicle) गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई. बहलोलपुर/बेहरामपुर के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में पीआरवी जान चली गई. यह घटना बुधवार /गुरुवार कि रात की है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर 63 पुलिस की पीआरवी संख्या 9619 को सेक्टर 63 इलाके से एक इमरजेंसी कॉल मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्परता दिखाते हुए मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन बहलोलपुर (बेहरामपुर)के पास पीआरवी गाड़ी अनियंत्रित होकर भीषण हादसे का शिकार हो गई. हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी चला रहे कपिल तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और साथी पुलिसकर्मियों की मदद से उन्‍हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ड्यूटी के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद नोएडा पुलिस महकमे और मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस प्रशासन द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वही साथ में बैठे प्रवीण गंभीर रूप से घायल हैं.

पीआरवी की टक्‍कर थार गाड़ी से हुई. गौतम बुद्ध नगर कमिश्नर को मीडिया सेल द्वारा जानकारी दी गई की पीआरवी नोएडा की थी और कॉल गाजियाबाद के बहरामपुर से आई थी. इस घटना में गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने पर घायल कमांडर प्रवीण की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. थार चालक को हिरासत में लिया गया है.

Exit mobile version