नोएडा: थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल में अचानक आग लग गई. जिस फ्लैट में आग लगी उस फ्लैट में बुजुर्ग दंपत्ति रह रहे थे. आग लगने की सूचना पाकर मौके पर फायर विभाग की टीम पहुंची, जिसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा काट कर फ्लैट के अंदर घुसी और बुजुर्ग दंपत्ति को सकुशल बाहर निकाला. साथ ही आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया.
चीफ फायर अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्रांतर्गत ओवरसीज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर आग लगने और कुछ व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं फायर सर्विस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. जांच में पाया गया कि 86 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी 83 वर्षीय पत्नी फ्लैट के अंदर फंसे हुए थे, जो अधिक उम्र होने के चलते चलने-फिरने में असहज थे.
VIDEO | An elderly couple was rescued by fire service personnel from a smoke-filled flat in a residential society in Sector-49, Noida.
(Source: Third Party)#Noida #Fire pic.twitter.com/aQc8DPMMjl
— Press Trust of India (@PTI_News) June 11, 2026
उन्होंने आगे बताया कि फायर सर्विस एवं स्थानीय पुलिस टीम ने हाइड्रोलिक मशीन औक अन्य आवश्यक उपकरणों की सहायता से फ्लैट का दरवाजा काटकर अंदर प्रवेश किया और बुजुर्ग दंपति को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य एवं स्वस्थ है. आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है.
राहत की बात है घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. आग घर में किन कारणों से लगी थी, अभी इसकी जानकारी नहीं है. प्रथम दृष्टिया आग शॉर्ट सर्किट से लगना प्रतीत हो रहा है. अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है. वही अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का कहना है कि फायर कर्मियों की तत्परता के चलते दो वृद्ध दंपति की जान बची.
