दिल्‍ली-एनसीआर ग्रेटर नोएडा में एसी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, समय रहते बाहर निकले परिवार के लोग, टला बड़ा हादसा
दिल्‍ली-एनसीआर

ग्रेटर नोएडा में एसी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, समय रहते बाहर निकले परिवार के लोग, टला बड़ा हादसा

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के ननुआ गांव में सोमवार को एयर कंडीशनर (एसी) में विस्फोट होने से एक मकान में भीषण आग लग गई. आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एसी में तेज धमाके के बाद आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए।

गनीमत रही कि घर में मौजूद सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. हालांकि आग से घर में रखा घरेलू सामान और अन्य वस्तुओं को नुकसान पहुंचा है. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया.

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण एसी में हुआ विस्फोट माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के ननुआ के राजपुर गांव में आज सोमवार को एसी में हुए ब्लास्ट के बाद मकान में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दो कमरे पूरी तरह जलकर खाक हो गए. घटना में लाखों रुपये का घरेलू सामान राख हो गया. गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि यह एसी में ब्लास्ट अत्य अधिक लोड पड़ने के चलते हुआ है.

Exit mobile version