हर घर तिरंगा,
तिरंगा भारत की आन मान शान है, नरेश शर्मा.
हिंदू शिक्षा समिति द्वारा संचालित डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय–1, गांधी नगर, दिल्ली में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया.
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विद्यालय अध्यक्ष नरेश शर्मा एवम सचिन चौहान अध्यक्ष गाँधी नगर भाजपा द्वारा किया गया, छात्रों के साथ सभी शिक्षको, उर्वशी तोमर, रेणु जोशी, तनुजा कसाना, सोनिया गुप्ता,गजराज सिंह, प्रियंका गुप्ता, सतीश शर्मा, नरेश कुमार,दिनेश चंद व अतिथियों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया छात्रों का नेतृत्व हिमांशु deswal,राकेश सहरावत, राकेश शास्त्री,विद्यालय प्रमुख लखी राम,नरेश शर्मा(अध्यक्ष),आशुतोष कुमार ने किया. तिरंगा यात्रा कपूर बस्ती,अशोक गली, नेहरू गली,महावीर चौक में भारत माता की जय एवं वन्देमातरम घोष के जयकारे लगाए.

विद्यालय सभागार को वसु वर्मा एवं नेहा गुप्ता द्वारा अत्यंत भव्य एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय में पधारे मुख्य अतिथि निर्मल जैन (अध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग, दिल्ली सरकार), विशिष्ट अतिथि प्रिया कम्बोज (पार्षद, दिल्ली नगर निगम, गांधी नगर) तथा एवं सतीश शर्मा (दिल्ली प्रांत सह-बौद्धिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ),गुलशन सिक्का(पर्यावरण गतिविधी प्रमुख),राजन कपूर (दिल्ली प्रांत वनवासी कल्याण आश्रम) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा अमर जवान ज्योति, जो भारत के वीर सैनिकों के बलिदान और अमर शौर्य का शाश्वत प्रतीक है, पर पुष्प अर्पित करके किया गया. इस में विद्यालय प्रमुख लखी राम , तनुजा कसाना एवं सभी अतिथियों ने सहभागिता की. तत्पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई तथा अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया.
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने ‘तिरंगा गीत’ पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभागार को देशभक्ति के रंग में रंग दिया. तत्पश्चात. अतिथि प्रिया कम्बोज जी ने अपने संबोधन में देश के शहीदों को याद करते हुए उनके बलिदानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा विद्यार्थियों को देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा का संदेश दिया.
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कीं. विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति का संदेश दिया.
दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “ऐ वतन, ऐ वतन, हमको तेरी कसम…” सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया. विद्यालय के छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने “हम सब भारतीय हैं” गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों ने देश के शहीदों एवं महान नेताओं का रूप धारण कर उनके जीवन, आदर्शों एवं शिक्षाओं से सभी को अवगत कराया और मनमोहक प्रस्तुति दी.
आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से सभी को अपने राष्ट्र एवं समाज के प्रति कर्तव्यों का स्मरण कराया. इसके पश्चात श्री निर्मल जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने विचार साझा किए तथा देश के शहीदों को नमन किया.
विद्यार्थियों ने योगासन के माध्यम से अपने योग-कौशल की सुंदर प्रस्तुति दी, जो देखते ही बनती थी. इसके पश्चात विद्यालय प्रमुख लखी राम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देश के प्रति प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारियों से अवगत कराया.
नरेश शर्मा ने अपने वक्तव्य में देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा का संदेश दिया. आचार्य सतीश शर्मा ने देशभक्तों की प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों में उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया.
सतीश शर्मा ने कहा अखंड भारत हमारा संकल्प है उनके संबोधन से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया.
तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक गिरिजेश रस्तोगी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा सभी को देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प दिलाया गया.
सम्पूर्ण कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा. कार्यक्रम का सफल संचालन प्रियंका अग्रवाल एवं श्री गजराज सिंह जी द्वारा किया गया. अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ तथा छात्रों को प्रसाद वितरण किया गया.