दिल्‍ली-एनसीआर शाहदरा: BJP OBC मोर्चा की ब्रह्म सिंह नागर की अध्‍यक्षता में हुई बैठक, ‘गांव गांव चलो, घर घर चलो’ अभियान की बनाई रणनीति
दिल्‍ली-एनसीआर

शाहदरा: BJP OBC मोर्चा की ब्रह्म सिंह नागर की अध्‍यक्षता में हुई बैठक, ‘गांव गांव चलो, घर घर चलो’ अभियान की बनाई रणनीति

शाहदरा में दिल्ली प्रदेश ओबीसी मोर्चा के पूर्वी लोकसभा प्रमुख ब्रह्म सिंह नागर की अध्‍यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई.

नई दिल्‍ली : लोकसभा चुनाव 2024 (Indian general election, 2024) से पहले ओबीसी वोटर्स को साधने की कवायद में बीजेपी में जुट गई है. इसके तहत जल्द ही बीजेपी के बड़े नेता और मंत्री ओबीसी वोटर्स के घर-घर जाकर मोदी सरकार के काम बताएंगे.. विशेषकर ओबीसी वर्ग के हित में मोदी सरकार द्वारा लिए गए फैसलों से रूबरू करवाएंगे. इसके लिए बकायदा बीजेपी का ओबीसी मोर्चा (BJP OBC Morcha) ‘गांव गांव चलो, घर घर चलो’अभियान (Gaon Gaon Chalo-Ghar Ghar Chalo Campaign) शुरू करने जा रहा है. इसी के अंतर्गत रविवार को दिल्‍ली के शाहदरा में दिल्ली प्रदेश ओबीसी मोर्चा के पूर्वी लोकसभा प्रमुख ब्रह्म सिंह नागर की अध्‍यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई.

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश ओबीसी मोर्चा के पूर्वी लोकसभा प्रमुख ब्रह्म सिंह नागर की अध्‍यक्षता में इस बैठक का आयोजन भाजपा शाहदरा जिला कार्यालय में किया गया. ब्रह्म सिंह नागर के अनुसार, इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय अभियान ‘गांव गांव चलो, घर घर चलो’ को लेकर रणनीति तैयार की गई.

उन्‍होंने बताया कि इस बैठक में यह तय किया गया कि किस तरह इस अभियान को पूरे प्रदेश के साथ साथ हर जिले में अमलिजामा पहनाया जाएगा. इस बैठक में प्रदेश महामंत्री रविकांत, जिला अध्यक्ष संजय एवं मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे.

2024 के चुनावों में BJP उत्तराखंड में कितनी सीटें जीतेगी, सीएम पुष्‍कर धामी ने बताया

Gaon Gaon Chalo Ghar Ghar Chalo BJP OBC Morcha Shahdara Jila meeting Brahm Singh Nagar
इस बैठक का आयोजन भाजपा शाहदरा जिला कार्यालय में किया गया.

 

दरअसल, इस अभियान के तहत बीजेपी की जातिगत जनगणना और रामचरित मानस विवाद से जुड़े सवालों का जवाब देने की भी तैयारी है. बीजेपी OBC मोर्चा का यह अभियान बीजेपी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से शुरू होकर डॉ. आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक चलेगा. इसी बीच 11 अप्रैल को ज्योतिबाफुले की जयंती भी है.

इन 9 दिनों के अभियान में बीजेपी कार्यकर्ता, नेता, मंत्री 1 लाख गांव और 10 लाख घरों तक पहुंचेंगे और इन 9 दिनों में मोदी सरकार के 9 साल में ओबीसी वर्ग के लिए जो फैसले लिए है, उस सबको ओबीसी वोटर्स को बताएंगे.

BJP के बड़े मंत्री ने की राहुल गांधी की लंदन फोटो की तारीफ, कहा- ‘मानना पड़ेगा…’

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय अभियान ‘गांव गांव चलो, घर घर चलो’ को लेकर रणनीति तैयार की गई.

 

बीजेपी नेता ओबीसी वोटर्स को ये भी बताएंगे कि कैसे कांग्रेस, वामपंथी और विरोधी दलों ने स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण का विरोध किया पर महाराष्ट्र में, मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकारों ने कोशिश करके इसे बहाल कराया.ओबीसी वोटर्स को ये भी बताया जाएगा कि पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी नेताओं को जगह दिया है.

Exit mobile version