सुशील कुमार शर्मा
गाजियाबाद: क्षीरधारा, करनाल के सभागार में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में अद्विक पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘लोककवि निहालचंद ‘निहाल’ : जीवन और दर्शन’ का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ. दिल्ली देहात के गांव नांगल ठाकरान में जन्मे लोककवि निहालचंद को समर्पित यह कृति वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ. चंद्र त्रिखा ( निदेशक, उर्दू प्रकोष्ठ, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी) के आशीर्वाद, वरिष्ठ संपादक डॉ. विजेंद्र कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ साहित्यकार रामबीर सिंह ‘राम’ के सहयोग से तैयार की गई है.
अजय कुमार , अभिलेखागार प्रमुख (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के सान्निध्य में, इंद्रप्रस्थ अध्ययन केंद्र के प्रमुख विनोद शर्मा ‘विवेक’ , हिंदी मंच संचालन के शिखर पुरुष जैनेन्द्र सिंह , वरिष्ठ साहित्यकार एवं अभिनेता डॉ. रामफल चहल , भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष उमेश शर्मा तथा गौसेवक व उद्यमी अनिल भारद्वाज एवं अद्विक पब्लिकेशन के प्रबंधक अशोक गुप्ता द्वारा पुस्तक का लोकार्पण हुआ.

इस अवसर पर वरिष्ठ इतिहासकार एवं साहित्यकार कमलेश शर्मा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (करोल बाग) के चीफ मैनेजर अजय शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार पवन शर्मा और विख्यात कवि चरणजीत चरण की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. साथ ही, वरिष्ठ साहित्यकार ईश्वर गर्ग, नवीन सिंगला, जयकुमार, प्रवीण सिंह, संदीप नैन, संजीत कौशिक, कपिल, हर्ष राणा, सुबे सिंह एवं तरसेम शर्मा जैसे आत्मीय जनों की उपस्थिति ने समारोह के आनंद में वृद्धि की. इस शानदार कार्यक्रम के कुशल संयोजन के लिए विकास गर्ग (प्रबंधक, क्षीरधारा स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड, करनाल) के प्रति विशेष कृतज्ञता ज्ञापित की गयी.