उत्तराखंड युवाओं को जल्द मिलेगा रोजगार, सीएम धामी ने किया 1550 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का ऐलान
उत्तराखंड

युवाओं को जल्द मिलेगा रोजगार, सीएम धामी ने किया 1550 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का ऐलान

उत्तराखंड: प्रदेश में युवाओं के लिए खुशखबरी है.जल्द ही प्रदेश में 1,550 कांस्टेबलों पर भर्ती होने वाली है. मंगलवार को सीएम धामी ने इसकी घोषणा की है. उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में की है.

सीएम धामी ने पुलिस में आरक्षी जनपदीय पुलिस, आरक्षी पीएसी और फायरमैन पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से भर्तियों में नकल की बात सामने आ रही थी. लेकिन इस बात पर सरकार सख्त है.

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां नकल विरोधी कानून लागू हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होने देगी. इस से पहले सीएम धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि जल्द ही प्रदेश में नई रोजगार नीति लाएगी.

उन्होंने कहा कि राज्य के शिक्षित व प्रशिक्षित युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य में नई रोजगार नीति लाने पर विचार किया जा रहा है.

Exit mobile version