उत्तराखंड: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार गरमाने 13 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे. योगी आदित्यनाथ की उत्तराखंड में तीन जनसभाएं तय है. भाजपा उनकी दो और जनसभा उत्तराखंड में कराने का प्रयास कर रही है.
योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि योगी आदित्यनाथ 13 अप्रैल को हल्द्वानी में जनसभा करेंगे. इसके बाद 14 अप्रैल को उनकी श्रीनगर गढ़वाल और उसके बाद रुड़की में जनसभा होगी. भाजपा उनकी एक जनसभा अल्मोड़ा और दूसरी सहसपुर में कराने का प्रयास कर रही है.
योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा दोपहर 11.30 बजे गोचर में होगी। इसके बाद वह दो बजे लोहाघाट में रैली करेंगे. शाम चार बजे वह काशीपुर पहुंचेंगे. काशीपुर में उनकी एक जनसभा होगी. भाजपा की ओर से योगी आदित्यनाथ की जनसभाओं को लेकर तैयारियां की जा रही है.
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी आगामी 13 अप्रैल को पौड़ी लोकसभा क्षेत्र की रामनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा करेंगी. पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने बताया कि प्रियंका गांधी कि कार्यकर्ताओं ने जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. प्रियंका गांधी वायु मार्ग से पीरुमदारा के बैलजुड़ी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगी. जिसके बाद वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी.
