Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उत्तराखंड यूसीसी की रिपोर्ट आज होगी सार्वजनिक, अक्टूबर में होगा लागू, पोर्टल पर दो भाषाओं में होगी अपलोड - TV News Today
उत्तराखंड उत्तराखंड यूसीसी की रिपोर्ट आज होगी सार्वजनिक, अक्टूबर में होगा लागू, पोर्टल पर दो भाषाओं में होगी अपलोड
उत्तराखंड

उत्तराखंड यूसीसी की रिपोर्ट आज होगी सार्वजनिक, अक्टूबर में होगा लागू, पोर्टल पर दो भाषाओं में होगी अपलोड

उत्तराखंड: आज यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर विशेष दिन है. आज धामी सरकार यूसीसी लागू करने की प्रक्रिया तेज करने वाली है. दरअसल आज उत्तराखंड सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड की रिपोर्ट जनता के बीच लाएगी यानी इसे सार्वजनिक करेगी.

संभावना है कि दो महीने बाद अक्टूबर में यूनिफॉर्म सिविल कोड को उत्तराखंड में लागू किया जा सकता है. फिलहाल यूसीसी नियमावली तैयार करने के लिए गठित कमेटी ने उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर अपना काम लगभग पूरा कर लिया है. इसके लिए पोर्टल तैयार करने की प्रक्रिया आखिरी चरण में है. यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी की नियमावली तैयार होने के बाद उत्तराखंड सरकार इसे राज्य में लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाएगी. आज उसी की पहल के रूप में धामी सरकार यूसीसी यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड की रिपोर्ट सार्वजनिक करने जा रही है.

यूसीसी यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड की नियमावली तैयार करने के लिए पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी आज शुक्रवार 12 जुलाई को यूसीसी की रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी. यूसीसी की वेबसाइट पर यूनिफॉर्म सिविल कोड की रिपोर्ट अपलोड करके सार्वजनिक की जाएगी. यूसीसी की वेबसाइट पर यूसीसी रिपोर्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अपलोड होगी, जिससे आम लोग सरलता से यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी को समझ सकें.

यूसीसी नियमावली तैयार करने के लिए गठित समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने ईटीवी भारत को बताया कि यूसीसी रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा. कमेटी के सदस्य एवं समाजसेवी मनु गौड़ ने कहा कि यूसीसी रिपोर्ट को लेकर बहुत सारे लोगों की क्वेरी आ रही हैं. यूसीसी रिपोर्ट के लिए अनेक लोग आरटीआई भी लगा रहे हैं. इसी के चलते यूसीसी लागू करने से पहले उसकी रिपोर्ट को सार्वजनिक करने का फैसला लिया गया है. आज शुक्रवार 12 जुलाई को यूसीसी यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी.

Exit mobile version