उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर भीमताल रामलीला मैदान मल्लीताल में पहुंचकर नैनीताल जिले के लिए 96.71 करोड़ रुपए की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. नैनीताल जिले की प्रमुख झीलों तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया. भीमताल झील के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 25 करोड़ रुपए से अधिक की योजना तैयार की गई है. इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर भीमताल रामलीला मैदान मल्लीताल में पहुंचकर नैनीताल जिले के लिए 96.71 करोड़ रुपए की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. नैनीताल जिले की प्रमुख झीलों तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया.
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @ram_singhkaira जी, माननीय विधायक श्रीमती @SaritaAryaBJP जी, माननीय भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट जी समेत अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। pic.twitter.com/ugoBOA0pUb
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 5, 2026
भीमताल झील के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 25 करोड़ रुपए से अधिक की योजना तैयार की गई है. इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. मुख्यमंत्री धामी ने 66.99 करोड़ की लागत के 6 लोकार्पण और 29.71 करोड़ की 7 योजनाओं का शुभारंभ किया. भीमताल उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित एक बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है, जो नैनीताल से लगभग 22 किलोमीटर दूर 1,370 मीटर की ऊंचाई पर बसा है.
यह शहर अपनी विशाल, प्राकृतिक झील और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. मुख्यमंत्री ने 9671.19 लाख की लागत से 7 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इसमें 469.69 लाख से काठगोदाम बाईपास मोटर मार्ग 87 निर्माण, 175.54 लाख से रानीबाग प्रभाग के लिए काठगोदाम बाईपास द्वितीय चरण निर्माण, 1177.93 लाख काठगोदाम रानीबाग प्रभाग के लिए 75 मीटर स्पान स्टील ट्रस सेतु निर्माण, 1028.00 लाख से रामनगर, भंडारपानी, अमगडी, बोहराकोट, तल्ली सेठी, बेतालघाट, रतौडा भुजान जैना रींची, बिल्लेख मोटर मार्ग निर्माण, 36.65 लाख से नौकुचियाताल आयुर्वेदिक चिकित्सालय में फेब्रिकेशन कार्य, 37.99 लाख से बर्धो आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चाहरदीवारी कार्य, 45.79 लाख से आयुर्वेदिक चिकित्सालय हल्सौ चाहरदीवारी एवं गेट निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया.
कैंची धाम क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती है, जिसके समाधान के लिए नई सड़कों और वैकल्पिक मार्गों का विकास किया जा रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही क्षेत्र को जाम की समस्या से राहत मिलेगी.
मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। संगठन को मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश में उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता.
