Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उत्तराखंड सीएम धामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात- चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की दी जानकारी - TV News Today
उत्तराखंड उत्तराखंड सीएम धामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात- चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की दी जानकारी
उत्तराखंड

उत्तराखंड सीएम धामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात- चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की दी जानकारी

उत्तराखंड के धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें चारधाम यात्रा को लेकर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए यह बताया कि रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आ रहे हैं. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का प्रसाद, गंगा तुलसी, गंगोत्री यमुनोत्री, अलकनंदा और मंदाकिनी के गंगाजल के साथ ही रुद्राक्ष की माला भी भेंट की. धामी ने प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री से इसी वर्ष अक्टूबर या नवम्बर में अपना समय देने का भी अनुरोध किया।

दोनों नेताओं के बीच डेढ़ घंटे से भी अधिक समय तक चली बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री को जानकारी दी और केंद्र सरकार का सहयोग मांगा. जोशीमठ में केंद्र सरकार के सहयोग से राहत कार्य किए जा रहे हैं. प्रधानंमत्री ने जोशीमठ के संदर्भ में केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया.

मुख्यमंत्री ने मानसखण्ड के अन्तर्गत जागेश्वर धाम, आदि कैलाश, पार्वती सरोवर, ओम पर्वत के दर्शन, लोहाघाट में मायावाती आश्रम की यात्रा के साथ ही सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में जनसम्बोधन एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के लिए आने का भी प्रधानमंत्री से आग्रह किया.

धामी ने कहा कि राज्य में शहरी क्षेत्रों के विकास के अन्तर्गत लगभग 5 से 7 नये शहर विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें प्रथम चरण में उधमसिंह नगर के अन्तर्गत किच्छा में स्थित 2 हजार एकड़ के पराग फार्म में शहर विकसित करने का प्रस्ताव है.

इसके लिए आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्रालय से एक हजार करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. यह ग्रीन फील्ड सिटी रूद्रपुर से मात्र 15 किमी दूरी पर स्टेट हाईवे 47 पर होगी. मुख्यमंत्री ने ग्रीन फील्ड सिटी को विकसित करने के लिए अपेक्षित धनराशि अवमुक्त कराने का अनुरोध भी किया.

Exit mobile version