Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की - TV News Today
उत्तराखंड उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की
उत्तराखंड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षामंत्री से रानीखेत और लैंसडाउन में छावनी बोर्डों को भंग करने और सैन्य स्टेशनों से बाहर के क्षेत्रों को राज्य प्रशासन को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया.

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के योल में छावनी बोर्डों को भंग करने और छावनियों के नागरिक क्षेत्रों को नगरपालिकाओं के साथ विलय करने और छावनियों को सैन्य स्टेशनों के रूप में फिर से नामित करने के निर्णय का स्वागत किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि रानीखेत और लैंसडाउन रणनीतिक छावनियां नहीं हैं, इसलिए उन्हें प्राथमिकता से भंग किया जाना चाहिए. छावनी बोर्ड के विघटन और इन शहरों में नागरिक क्षेत्रों को स्थानीय नगरपालिकाओं/जिला प्रशासन को स्थानांतरित करने से यहां की स्थानीय जनता को लाभ होगा. साथ ही शहर की पर्यटन क्षमता को अनलॉक करने में मदद मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने राज्य के जनपद रूद्रप्रयाग में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस (ECHS) केंद्र खोले जाने की संस्तुति प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक के परिसर में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए एक सीएसडी कैंटीन खोले जाने का अनुरोध किया.

मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए एनआरटीओ की 4 एकड़ भूमि हस्तांतरित करने का अनुरोध किया. राज्य सरकार एनआरटीओ को वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने को तत्पर है.

Exit mobile version