Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उत्तराखंड में यहां बसेंगे दो नए शहर, केंद्र से मिली मंजूरी जल्द निरीक्षण के लिए आएगी टीम - TV News Today
उत्तराखंड उत्तराखंड में यहां बसेंगे दो नए शहर, केंद्र से मिली मंजूरी जल्द निरीक्षण के लिए आएगी टीम
उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहां बसेंगे दो नए शहर, केंद्र से मिली मंजूरी जल्द निरीक्षण के लिए आएगी टीम

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में नए शहर बसाने का ऐलान किया था. आवास विभाग प्रदेश में आठ नए शहरों को बसाने की योजना पर काम कर रहा है. जिसके बाद काशीपुर व डोईवाला के निकट दो नए शहर बसाने को केंद्र सरकार ने प्रारंभिक तौर पर हरी झंडी दिखा दी है.

आवास विभाग ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय में सर्वसुविधा संपन्न शहर का प्रस्तुतिकरण दे दिया है, जिस पर सहमति जताते हुए दोनों स्थानों का निरीक्षण करने जल्द ही केंद्र की टीम आएगी. राज्य ने इन शहरों का 1100 करोड़ का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा था.

पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र से इस संबंध में अनुरोध करते हुए 1100 करोड़ का प्रस्ताव दिया था. इसके तहत आवास विभाग ने दो शहरों का प्रस्ताव तैयार किया था और केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय को भेज दिया था.। इनमें एक शहर काशीपुर में पराग फार्म की भूमि पर इंडस्ट्रियल सिटी के नाम से 378.50 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा.

दूसरी टाउनशिप, डोईवाला के निकट दून-हरिद्वार हाईवे पर एयरो सिटी के नाम से बनेगी। इंटिग्रेटेड टाउनशिप के नाम से यह शहर 3080.8 भूमि पर बनाया जाएगा. इसमें 746.98 हेक्टेयर सरकारी भूमि और 2333.81 हेक्टेयर निजी भूमि होगी. जानकारी के मुताबिक, प्रस्तुतिकरण होने के बाद जल्द ही दोनों टाउनशिप का निरीक्षण करने के लिए केंद्र की टीम उत्तराखंड पहुंचेगी.

Exit mobile version