Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उत्तराखंड राज्यपाल ने बतौर मुख्य अतिथि मुंबई पंजाबी आइकॉन अवॉर्ड समारोह में किया प्रतिभाग - TV News Today
उत्तराखंड उत्तराखंड राज्यपाल ने बतौर मुख्य अतिथि मुंबई पंजाबी आइकॉन अवॉर्ड समारोह में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्यपाल ने बतौर मुख्य अतिथि मुंबई पंजाबी आइकॉन अवॉर्ड समारोह में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरूवार सांय महाराष्ट्र, मुंबई में ‘‘पंजाबी कल्चरल हेरिटेज बोर्ड’’ द्वारा आयोजित ’’पंजाबी आइकॉन अवॉर्ड 2023’ में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किय. इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को ’’पंजाबी आइकॉन अवॉर्ड 2023’’ से सम्मानित किया. राज्यपाल ने यह सम्मान उनके हाथों दिए जाने को अपना सौभाग्य बताया. उन्होंने पंजाबी आइकॉन अवॉर्ड प्राप्त करने वाले सभी लोगों को बधाई दी देते हुए कहा कि सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं, जिन्हें आज सराहा गया है.

इस दौरान  राज्यपाल ने कहा की  सिख समुदाय आज पूरे विश्व के हर कोने में अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ काम करते हुए एक नया मुकाम हासिल कर रहे हैं. वही इस   पंजाबी आइकॉन अवॉर्ड हमारी ‘‘सरबत दा भला’’ के विचार और सम्मान का प्रतीक है. राज्यपाल ने कहा कि देश सेवा के दौरान स्वयं मैंने गुरु गोविन्द सिंह जी के दिए गए उपदेश ’निश्चय कर अपनी जीत करूं’ को जीवन का मंत्र बनाया है. उन्होंने कहा कि सेना में रहते हुए और अब राज्यपाल के रूप में उन्होंने स्वयं को राष्ट्र, समाज और जनहित के लिए समर्पित किया है।

उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी के व्यक्तित्व की चार मुख्य विशेषताएं जिनमें, दया, करूणा, सादगी और मासूमियत हैं, जिन्हें प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में उतारने की जरुरत है. उन्होंने पंजाबी कल्चरल बोर्ड के अध्यक्ष चरण सिंह सापरा का इस आयोजन के लिए बधाई दी.

Exit mobile version