Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
देहरादून में फिर दिखा रफ्तार का कहर, कार ने 6 लोगों को कुचला, चार की मौके पर ही मौत - TV News Today
उत्तराखंड देहरादून में फिर दिखा रफ्तार का कहर, कार ने 6 लोगों को कुचला, चार की मौके पर ही मौत
उत्तराखंड

देहरादून में फिर दिखा रफ्तार का कहर, कार ने 6 लोगों को कुचला, चार की मौके पर ही मौत

उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे कुछ लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. हादसा बुधवार 12 मार्च देर रात को हुआ.

जानकारी के मुताबिक हादसा राजपुर थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास हुआ. मामले की जानकारी मिलते ही देहरादून एसएसपी अजय सिंह और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप भी मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि साईं मंदिर के पास चार मजदूर सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया. इसके बाद सड़क किनारे दो और लोग भी उस तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए. इस हादसे के बाद ड्राइवर कार के साथ मौके से फरार हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बहुत तेज रफ्तार में थी, जिसने अचानक से बेकाबू होकर पैदल चल रहे मजदूरों को टक्कर मारी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को हॉस्पिटल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. बाकी दो का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है.

राजपुर थाना प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया कि पुलिस कार और ड्राइवर की पता लगाने में जुटी हुई है. घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है. साथ ही जिले के सभी बॉर्डर पर भी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. जल्द ही फरार कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस को अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार चंडीगढ़ नंबर की मर्सिडीज कार बताई जा रही है. हादसा बुधवार रात को करीब 8.25 बजे हुआ.

Exit mobile version