उत्तराखंड सोनू निगम ने केदारनाथ धाम के किए दर्शन, गायक को देख प्रशंसकों की उमड़ी भीड़
उत्तराखंड

सोनू निगम ने केदारनाथ धाम के किए दर्शन, गायक को देख प्रशंसकों की उमड़ी भीड़

उत्तराखंड: बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम ने आज यानी 26 जून को सुबह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए. ऐसे में फैंस सिंगर की एक झलक पाने के लिए बेताब थे.साथ ही कुछ फैंस ने तो सिंगर के साथ फोटो भी खिंचवाई. सिंगर के आने पर मंदिर समिति ने उनका जोरदार स्वागत किया. बता दें कि सिंगर के साथ उनके परिवार जन भी बाबा केदार के दर्शन करने आए थे.

सोनू निगम हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने पैदल ही अन्य यात्रियों के साथ मंदिर में प्रवेश किया. उन्होंने शिव की पूजा कर जलाभिषेक भी किया. ऐसे में फैंस उन्हें देखकर काफी हैरान हो गए. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब थे. साथ ही वो सिंगर के साथ सेल्फि भी लेना चाहते थे. ऐसे में सिंगर ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई.

जब सोनू निगम से पूछा गया कि वो अचानक केदारनाथ धाम क्यों आए. तो उन्होंने कहा कि “संदेशे आते है “यानी भगवान केदार ने उन्हें बुलाया है. उन्होंने बताया कि वो भगवान के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहे हैं. उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद कर कहा कि वो अपने अपने सहयोगियों को हमेशा याद रखते है जिन्होंने उनके बुरे दिनों में उनका साथ नहीं छोड़ा. जब वो अपने पापा के साथ शादियों में गाना गाते थे.

सोनू निगम ने कहा कि वह अपने संघर्ष के बुरे-भले दिनों को और उस समय के सहयोगियों को हमेशा याद रखते हैं, जिन्होंने मुंबई में बुरे दौर में उनको संभाला, जब वह अपने पिता के साथ शादियों में स्टेज पर गाते थे। उनके ‘संदेशे आते हैं…’ कहते ही तीर्थयात्री समझ गये कि उनका इशारा उनके गाये प्रसिद्ध गाने की तरफ भी है।

Exit mobile version