Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
सिरफिरे ने किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को पकड़ने का प्रयास, लोगों ने खूब धुना - TV News Today
उत्तराखंड सिरफिरे ने किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को पकड़ने का प्रयास, लोगों ने खूब धुना
उत्तराखंड

सिरफिरे ने किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को पकड़ने का प्रयास, लोगों ने खूब धुना

उत्तराखंड: देहरादून के डाकरा बाजार में एक सिरफिरे की पिटाई का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि युवक ने कई दुकानों में घुसकर सामान उठाया और कई लोगों के साथ मारपीट की. वहीं दुकान पर बैठे दुकानदारों पर वार कर दिया. इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी वहां से गुजर रहे थे. हंगामा देख वह मौके पर पहुंचे तो सिरफिरे ने उन्हें भी पकड़ने का प्रयास किया.

बताया जा रहा है कि पहले युवक ने कई दुकानों में घुसकर दुकान का सामान उठाया और विरोध करने पर कई लोगों और दुकानदारों के साथ मारपीट कर दी. इसी दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी वहां से गुजर रहे थे. सिरफिरे युवक ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देख उन्हें पकड़ने का प्रयास किया.

इस दौरान भीड़ ने उसे वहां से हटाया और मंत्री के सामने ही उसकी खूब धुनाई कर दी. इस दौरान मंत्री लोगों को रोकते हुए भी दिखाई दिए। कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Exit mobile version