Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
कांग्रेस विधायक के व्यवहार से बवाल, सड़कों पर उतरे इंजीनियरिंग के छात्र - TV News Today
उत्तराखंड कांग्रेस विधायक के व्यवहार से बवाल, सड़कों पर उतरे इंजीनियरिंग के छात्र
उत्तराखंड

कांग्रेस विधायक के व्यवहार से बवाल, सड़कों पर उतरे इंजीनियरिंग के छात्र

उत्तराखंड: द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट के वायरल वीडियो को लेकर जमकर बवाल हो रहा है. विधायक के व्यवहार से नाराज द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया और कॉलेज प्रबंधन के समर्थन में नारेबाजी की. जिससे विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

विपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान में विधायक द्वाराहाट मदन सिंह बिष्ट के व्यवहार और निदेशक के आवास पर विधायक की ओर से की गई अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज के छात्र सड़कों पर उतर आए हैं. संस्थान के छात्र-छात्राओं ने जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कैंपस और कैंपस से बाहर गोचर तिराहे पर विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहन कार्यक्रम किया. छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी प्रदर्शन किया. छात्रों ने कहा कि जब तक विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती विरोध जारी रहेगा.

उत्तराखंड के द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में विधायक द्वाराहाट में त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक के आवास पर पहुंचकर पहले जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा करते हैं. इसके बाद थाने में भी इस मामले की शिकायत लेकर पहुंच जाते हैं. मामला अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है. जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है.

विधायक का एक वीडियो और एक आडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. थाना द्वाराहाट में त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक कृष्णकांत सिंह द्वारा द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट के खिलाफ देर रात को शराब पीकर निदेशक आवास में जबरन घुसने और गाली गलौच करने तोड़ फोड़ करने के साथ ही अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की बात को लेकर तहरीर दी गई है. द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट ने भी दर्जनों समर्थकों के संग थाने पहुंचकर निदेशक के खिलाफ तहरीर दी गई. जिसके बाद इस मामले में अब सियासत भी जमकर हो रही है.

Exit mobile version